Skip to content

Byju’s Raveendran latest News biography

Byju’s Raveendran latest

बायजू :-

एडटेक सेक्टर की फेमस कंपनी बायजू की मुश्किलें दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं। कंपनी के बड़े- बड़े निवेशकों ने कंपनी के को-फाउंडर “बायजू रवींद्रन” को बाहर करने की मांग जोर- शोर से करने लगे है। साथ ही यह मांग भी निवेशकों द्वारा किया गया है कि बोर्ड में भी बदलाव होने चाहिए। दो साल में कंपनी की वैल्यू में भारी गिरावट आई है। कंपनी की वैल्यू 22 अरब डॉलर से गिरकर अब मात्र 25 करोड़ डॉलर रह गई है। इस कारण कंपनी के बड़े निवेशक बायजू रवींद्रन को बाहर करने की मांग जोर- शोर से कर रहे ।

Byju's Raveendran

Phoro credit-wikipedia

बायजू की पेरेंट कंपनी :-

“थिंक एंड लर्न प्राइवेट” लिमिटेड को एक नोटिस भेजकर जल्द से जल्द आम बैठक बुलाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि इसमें कंपनी के बोर्ड को नए सिरे से गठित करने और कंपनी की लीडरशिप में बदलाव पर चर्चा होनी चाहिए।

अमेरिका में बायजू की एक यूनिट ने अमेरिका में बैंकरप्सी प्रॉसीडिंग्स के लिए आवेदन किया है।

Byju’s के बड़े-बड़े निवेशक:-

निवेशकों में “जनरल अटलांटिक”, “पीक-15 पार्टनर्स”, “सोफिना”, “चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव”, “आउल” और “सैंड्स” शामिल हैं। बायजू में इनकी कुल मिलाकर करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
निवेशकों ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि हम कंपनी की मौजूदा हालत को देखते हुए उसके भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। कंपनी की मौजूदा लीडरशिप और बोर्ड कंपनी को संभालने में नाकाम रहा है।

गिरवी रखने पड़े रवींद्रन को अपने मकान :-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार-बायजू को बचाने के लिए रवींद्रन को बेंगलुरु स्थित दो घर और एक निर्माणाधीन विला गिरवी रखना पड़ा है। वह व्यक्तिगत स्तर पर 40 करोड़ डॉलर का कर्ज ले चुके हैं। इसके लिए उन्होंने कंपनी में अपने सारे शेयर दांव पर लगा दिए हैं। अब उनके पास कैश तक का किल्लत है।

Imporatant points:-

Byju के को-फाउंडर बायजू रवींद्रन को हटाने की मांग जोरों पर।
कंपनी के बड़े निवेशकों ने की ईजीएम बुलाने की डिमांड
दो साल में कंपनी की वैल्यू में भारी गिरावट आई है।

फाइनेंशियल ईयर 2022:-

फाइनेंशियल ईयर 2022 में बायजू की पेरेंट कंपनी को 8,245 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि कंपनी ने अब तक 2023 का लेखा-जोखा घोषित नहीं किया है। हाल में खबर आई थी कि “मनिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप”के चेयरमैन “रंजन पई” आकाश इंस्टीट्यूट में सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए हैं। पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न ने 2021 में आकाश इंस्टीट्यूट को 95 करोड़ डॉलर में खरीदा था।

बायजू रवींद्रन का प्रारंभिक जीवन:-

बायजू रवींद्रन का जन्म 1980 में भारत के केरल के अझिकोड गाँव में रवींद्रन और शोभनवल्ली के घर हुआ। उनके पिता भौतिकी के शिक्षक और माता गणित के शिक्षिका थी। बायजू रवींद्रन एक भारतीय उद्यमी, निवेशक और शिक्षक हैं।उनके पत्नी का नाम दिव्या गोकुलनाथ है। अपनी पत्नी के साथ मिलकर बायजू रवींद्रन ने Byjus का आधार रखी।

Byju's Raveendran

Photo credit-wikipedia

करियर :

उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कन्नूर से बी.टेक पूरा करने के बाद एक बहुराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी में एक सेवा इंजीनियर के रूप में काम करने लगे। 2003 में अपने दोस्तों की मदद से कैट परीक्षा दी और 100वें पर्सेंटाइल में स्कोर किया। जब उन्होंने फिर से परीक्षा दी तो फिर से उन्होंने 100वें प्रतिशतक में स्कोर किया। उन्होंने दो साल बाद सीएटी परीक्षा के लिए अध्ययन में लोगों की मदद करना शुरू कर दिया।
बायजू ने 2007 में परीक्षा तैयारी व्यवसाय बायजूज़ क्लासेस की स्थापना की उन्होंने 2011 में अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ के साथ बायजू की स्थापना की।
2015 में स्मार्टफोन स्क्रीन पर रवींद्रन आये। बायजू ने रवींद्रन द्वारा विकसित एक ऐप लॉन्च किया,जो छात्रों को सीखने में मदद करता है। अक्टूबर 2018 में ऐप का विस्तार यूनाइटेड किंगडम , संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य अंग्रेजी बोलने वाले देशों में हुआ। जुलाई 2022 तक, ऐप को 150 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका था, और इसके उपयोगकर्ताओं ने औसतन हर दिन ऐप पर 71 मिनट बिताए।

Official website-https://byjus-com

Office website-https://en.m.wikipedia.org/wiki/Byju_Raveendran

Questions :-

बायजू का मालिक कौन है?

बायजू का पूरा नाम क्या है?

BYJU की कंपनी के बारे में आप क्या जानते हैं?

BYJU’s के वर्तमान सीईओ कौन है?

क्या BYJU का ऐप फ्री है?

 

संक्षेप में

  • बायजू रवीन्द्रन ने कर्मचारियों को बायजू की मजबूत वापसी का आश्वासन दिया
  • सीईओ ने कंपनी की दक्षता और सतत विकास पर जोर दिया
  • हाल के नकारात्मक घटनाक्रमों में छंटनी, बोर्ड निकास और कानूनी लड़ाई शामिल हैं
  • Byju से अलग होंगे रवींद्रन! निवेशकों ने कर दी कंपनी से बाहर करने की मांग, अमेरिका में बैंकरप्सी के लिए आवेदन
  • बायजू को मिल गया तारणहार! आकाश इंस्टीट्यूट में सबसे बड़े इन्वेस्टर बने रंजन.

Mahatma Gandhi introduction 2024

Calvin Klein latest News biography

TNPSC GROUP 4 NOTIFICATION 6244

EPACK DURABLE IPO LATEST NEWS

UPSSSC PET RESULT 2023

Leave a Reply