Oscar Awards 2024 :-ओपनहाइमर,पूर थिंग्स और किलर ऑफ द फ्लावर मून,भारत,नॉमिनेशन,36 लोगों से इतिहास,Important facts
Oscars 2024
Credit-Twitter
ऑस्कर अवॉर्ड विजेताओं को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में अवॉर्ड प्रदान किया जायेगा। इस अवॉर्ड की घोषणा “यूएस अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टस एण्ड साइंसेज” द्वारा सोमवार सुबह किया जाएगा। ओपनहाइमर, पूर थिंग्स और किलर ऑफ द फ्लावर मून को सबसे ज्यादा नामिनेशंस मिलेगा। यह 96 वां ऑस्कर समारोह आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कई अलग- अलग फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के लिए तैयार है। बात कर भारत की तो भारत में इस अवॉर्ड का प्रोग्राम 11 मार्च को सुबह 4 बजे से देखा जा सकता है। पिछले साल कई फिल्मों ने अवॉर्ड जीते थे। इस समारोह के होस्ट “जिमी किम्मेल” कर रहे है।
प्रोग्राम किस चैनल पर देख सकते हैं?
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोमवार सुबह 4 बजे “स्टार मूवी” चैनल पर होगा, जबकि इसके अलावे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। यदि आपलोग लाइव नहीं देख पायेगे तो एक बार पुनः स्टार मूवी पर 8:30 बजे रात में रिपीट किया जायेगा।
2023 में ऑस्कर अवॉर्ड में भारत का झंडा
आपको याद दिलाना चाहेंगे कि वर्ष 2023 में भारतीय सिनेमा का ऑस्कर अवॉर्ड पर दबदवा था। यह 95 वे ऑस्कर अवॉर्ड प्रोग्राम था। राजमौली की फिल्म ‘RRR’ के गाने “नाटू- नाह” को बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड मिला था। डॉक्यूमेटी “द एलिफेंट व्हिसपर्स” जो “गुनीत मोंगा” की डॉक्यूमेंटी थी शॉर्ट फिल्म में ऑस्कर जीती थी।
भारत के लिए 2024
इस बार भारत की ओर से कोई भी फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड नहीं है परन्तु भारत में जन्म ली कनैडियन फिल्मकार “निशा पाहुणा” की डॉक्यूमेंट्री “टू किल अ टाइगर” नॉमिनेटेड है।इस शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री में झारखण्ड की एक लकड़ी के साथ हुए जघन्य रेप और उसके पिता की इंसाफ की गुहार दिखाया गया है।
नॉमिनेशन
क्रिस्टोफर नोलान के निर्देशन में बनी किलियन मर्फी स्टार हॉलीवुड फिल्म ओपनहाइमर को 13 वां कैटगरीज में नॉमिनेशन किया गया है। ग्रीक फिल्मकार “योरगोल लैंथिमस” की “पूर भिंग्स” को 11 वां और “मार्टिन स्कॉस” की “किलर ऑफ द फ्लावर मून” को 10 वां नंबर नॉमिनेशन किया गया है।
भारत का इतिहाल ऑस्कर में 1957-2023 तक
ऑस्कर अवार्ड की स्थापना 1927 में हुआ था परन्तु 1929 में पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड का वितरण किया गया था। इस प्रोग्राम में भारतीय फिल्मों का प्रवेश पहली बार 1957 में हुआ । फिल्म “मदर इंडिया” जो महबूब खान के निर्देशन में बनाया गया था। 30 वें अकादमी अवॉर्ड के लिए भेजा गया था। इस फिल्म को सबसे शानदार माना जाता जाता है। जो भारतीय किसान का वर्णन करता है। मदर इंडिया के बाद लगभग 55 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजा गया
हाइलाइट्स
- Oscars 2024 Predictions ओपेनहाइमर को मिल सकता है आस्कर अवॉर्ड
- भारत में इसे 11 मार्च को सुबह 4 देख सकते हैं। स्टार मूवीज पर
- यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, बेस्ट पिक्चर का एकेडमी अवॉर्ड क्रिस्टोफर को मिल सकता है।
- 96वें ऑस्कर अवार्डस 10 मार्च को लॉस एंजिल्स डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा।
Important facts
36 लोगों से शुरु हुआ इतिहास
एम जी एम स्टूडियों के मालिक “लुइस बी मेयर” थे। उन्ही के मन में यह विचार आया था कि फिल्म क्षेत्र में लोगों को सम्मानित किया जाय। 11 जनवरी 1927 को कैलिफोर्निया के एंबेसेडर होटल में इस पर चर्चा के लिए एक डिनर पार्टी रखी गयी। इस पोर्टी में कुल मिलाकर 36 लोग थे। इसी मीटिंग में ऑस्कर अवार्ड संगठन की चर्चा की गई। “डॉग्लास फेयरबैंक्स” की अध्यक्षता में 11 मई 1927 को ओस्कर अवॉर्ड संगठन की घोषणा कर दी गई। पहला ऑस्कर इस संगठन के द्वारा 1929 में प्रदान किया गयो। रिपोर्ट के अनुसार 16 मई 1929 को 15 लोगों को आस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं
Official website-https://en.m.wikipedia.org/wiki/96th_Academy_Awards
Youtube link https://youtu.be/m7rJComnMRA?si=MFwZH6eE_JCmXIp2
Rituraj Singh Passes Away latest 2024
Poonam Pandey passed away 1 February
Abhishek Kumar Latest News Bigg Boss