Skip to content

International Women’s Day

International Women Day

International Women's Day

किसी भी राष्ट्र के विकास में न केवल पुरु‌षों का योगदान है बल्कि महिलाएँ भी राष्ट्र के विकास में पुरुषों की भाँति कंधे से कंधा मिलाकर योगदान करते हैं। वर्तमान समय में महिलाएँ हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखाकर इतिहास रच रही है। एक ओर देखा जाय तो अभी भी पुरुषों के समान महिलाओं को समाज सम्मान नहीं देता है। हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर पूरे विश्व में महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक बनाया जाता है ताकि वे अपने अधिकारों को पहचान सके । इस अवसर पर दुनियाभर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस    दिन दुनिया भर में लैंगिक असमानता के खिलाफ कार्रवाई करने के समर्थन में भी मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अलग- अलग देशों में रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, आर्थिक, ऐतिहासिक स्तर मर मनाया जाता है। इस दिन महान् महिलाओं द्वारो किये गये बड़े – बड़े कामों को याद किया जाता है।

International Women's Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत दरअसल 1908 ईस्वी में 15 हजार महिलाभों के आन्दोलन ने अमेरिका को हिला कर रख दिया। इस आन्दोलन में अमेरिका के 15 हजार महिला मजदूर न्यूयॉर्क की सड़कों पर नौकरी के घंटे कम किए जाने और वेतनमान बढ़ाये जाने पर अपने अधिकारों की माँग करने लगे। इसके अलावे उनकी माँगे थी। महिलाओं को vote का हक हो। ये सारी बाते सरकार तक धीरे-धीरे पहुँचने लगी । सन् 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने की घोषणा कर दी और अंततः 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम

2024 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है  “Inspire Inclusion”

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व

जैसा कि आप सभी को पता है राष्ट्र के विकास में महिलाएँ भी योगदान कर रही है। लेकिन उनकी संघर्ष की कहानी को ज्यादा उजागर नहीं किया जाता है। इस अवसर पर महिलाओं को व्यापक पैमाने पर जागरूक बनाया जा रहा है। आजकल विश्व काफी मॉर्डन होता जा रहा है। लेकिन दुःख की बात यह है कि अभी भी महिलाओं को पुरुषों के फैसले पर निर्भर रहना पड़ता है। वे फैसले लेने के लिए स्वतंत्र नहीं मानी जाती है।

Link-https://hi.m.wikipedia.org

Eradicating Polio latest news

Indian Farmer Protest 2024 latest

Calvin Klein latest News biography

Mahatma Gandhi introduction 2024

TNPSC GROUP 4 NOTIFICATION 6244

International Mother Language Day 21 February

Teddy Bear day 10 February latest News

Shahpur Kandi Dam Project

Shehbaz Sharif 

Leave a Reply