Contents
- 1 National Science Day-इतिहास,उद्देश्य,रमन प्रभाव क्या है?,2024 का थीम,नेहरू साइंस म्यूजियम,साइंस सिटी,मुख्य बिन्दु,सीवी रमन
- 2 National Science Day
- 3 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का इतिहास
- 4 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मानने का उद्देश्य
- 5 रमन प्रभाव क्या है?
- 6 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 का थीम क्या है?
- 7 2024 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का क्रम क्या है?
National Science Day-इतिहास,उद्देश्य,रमन प्रभाव क्या है?,2024 का थीम,नेहरू साइंस म्यूजियम,साइंस सिटी,मुख्य बिन्दु,सीवी रमन
National Science Day
Credit-shutterstock.com
भारत के महान वैज्ञानिक डॉ० रमन की रमन प्रभाव की खोज की उपलक्ष में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उत्सव स्कूलों एवं कॉलेजों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सर सीवी रमन को सन् 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने की शुरुआत सन् 1987 से 28 फरवरी को हुआ।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का इतिहास
सन् 1986 में “राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद” द्वारा भारत सरकार के सामने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान दिवस मनाना की मांग रखी और सरकार के इस पर 28 फरवरी 1987 में मनाने की यह माँग स्वीकार कर ली।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मानने का उद्देश्य
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों के द्वारा दिये गए योगदान को याद करना क्योंकि उनके आविष्कार से जीवन का मार्ग सरल हो जाता है। अपने जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाना । मानव कल्याण के लिए विज्ञान का क्या योगदान है उन सभी को याद करता है। विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्रगण को विज्ञान का महत्व समझाना है। और नये-नये खोज के लिए प्रेरित करना है।
रमन प्रभाव क्या है?
रमन प्रभाव भौतिक के स्पेक्ट्रोस्कोपी की एक घटना है जिसकी खोज 1928 में महान् भारतीय वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन ने की थी। इस कार्य के लिए इन्हें सन् 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह नोबेल विज्ञान के क्षेत्र में भारत के लिए पहला है।
रमन प्रभाव प्रकाश की तरंग दैर्ध्य में परिवर्तन है रमन जो तब होता है। जब प्रकाश किरण अणुओं द्वारा विक्षेपित होती है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 का थीम क्या है?
वर्ष 2024 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम है – “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीका”
2024 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का क्रम क्या है?
2024 में 38 वाँ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है।
नेहरू साइंस म्यूजियम
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में छात्र नेहरू साइंस म्यूजियम मुम्बई घूमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ बच्चों को 500 से भी ज्यादा साइंस की प्रदर्शनी देख सकते है। साथ ही प्रत्येक दिन 3D साइंस ऑन sphere आयोजित किये जाते हैं।
साइंस सिटी
यह साइंस सिटी कोलकाता में स्थित है। यही एक मात्र भारत का म्यूजियम है जहाँ कोरोनावायरस के लिए एक समर्पित गैलरी पहले ही सेटअप किया गया है।
मुख्य बिन्दु
• 28 फरवरी को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है
• इसी दिन रमन प्रभाव का खोज की गई थी।
• पहली बार 28 फरवरी 1987 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया था।
सीवी रमन
सीवी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकर रमन है। तमिनाडु में 7 नवंबर 1888 में इनका जन्म हुआ 1930 में इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
Official website-https://translate.google.com/translate?u=https://en.wikipedia.org/wiki/National_Science_Day&hl=hi&sl=en&tl=hi&client=srp&prev=search
International Mother Language Day 21 February
Teddy Bear day 10 February latest News
Rajat Manohar Patidar 4th Test