Skip to content

16 important points Gate exam 2024 latest

16 important points Gate exam 2024 latest

Gate Exam क्या है?

Gate का पूर्णरुप ग्रेजुएट एप्टीट्‌यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग होता है। Gate परीक्षा एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा है इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों द्वारा इंजीनियरिंग, विज्ञान और वास्तुकला सहित 29 विषयों में (postgraduate) स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेना होता है।

Gate Exam 2024 latest credit -hindustan. Com

Gate परीक्षा कौन दे सकता है?

कोई भी उम्मीदवार जिनका ग्रेजुएट हो गया हो वह इस परीक्षा को किसी भी उम्र में दे सकता है।

Gate परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? 

Gate परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंक जबकि अन्य वर्ग के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत अंक की जरूरत हैं।

Gate परीक्षा के लिए उम्र सीमा क्या है?

Gate परीक्षा को देने के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं किया गया है।

Gate परीक्षा की फीस कितनी है?

Gate परीक्षा 2024 में उम्मीदवारों को 900-2300 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा, फीस की राशि उम्मीदवार की श्रेणी और आवेदन तिथि पर निर्भर करेगी।

Gate Exam 2024

 

Gate 2024 सिलेबस जारी किया गया है?

Website-https://gate2024.iisc.ac.in/

Gate परीक्षा की तैयारी कैसे करे?

Gate परीक्षा की तैयारी विधिसंगत करे क्योंकि इसमें 3 घंटे का पेपर होता है एवं प्रश्नों की कुल संख्या 65 है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ अच्छे steps नीचे दिये गये है इसे देखे एवं समझे :-

[1] गेट परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी हासिल करे।

[2] विषय और पाठ्यक्रम के बारे में अच्छी जानकारी हासिल करे।

[3] अच्छी किताबे और मटेरियल का सटीकता से चुनाव करे।

[4] पिछले कई सालों के प्रश्न पत्र को जरूर देखे।

[5] बार-बार आये प्रश्नों को अच्छी तरह से याद कर ले एवं पिछले सालों के प्रश्न पत्र को अच्छी तरह से हल कर उससे संबंधित बातों का भी ध्यान रखे ।

[6] गेट परीक्षा के लिए Perfect योजना जरूर बनाये।

[7] पाठ्‌यक्रम को पूरा करने के लिए अपने योजना पर बारीकी रूप से प्रतिदिन काम करें।

[8] महत्वपूर्ण बात मल्टीपल टाइम पढ़े हुए चीजों का रिवीजन कर।

[9]और अंत में मोक (Mock) टेस्ट का प्रैक्टिस जमकर कर ले।

Gate परीक्षा का लाभ या फायदा क्या है?

इस परीक्षा के जरिये कोई भी छात्र या छात्रा अपने देश के टॉप संस्थानों में पढ़ाई कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि परीक्षा में सफल होकर बड़ी-बड़ी नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका भी प्राप्त होता है।

Gate क्वालिफाइड की सैलरी कितनी होती है? या Gate टॉपर का वेतन कितना होता है?

इस संदर्भ में कोई स्पष्टीकरण नहीं किया गया है क्योंकि यह व्यक्ति -दर-व्यक्ति और कंपनी -दर-कंपनी सैलरी भिन्न-भिन्न हो सकती है

हालाँकि सामान्य तौर पर देखा जाय तो सलाना वेतन लगभग 9-32 लाख तक हो सकती है।

गेट परीक्षा का पेपर कितने नंबर एवं प्रश्नों का होता है?

Gate परीक्षा में कुल मिलाकर 65 प्रश्न होते है यह 65 प्रश्नों के लिए कुल मिलाकर 100 मार्क्स हैं.

Gate परीक्षा का समय क्या होता है?

Gate परीक्षा को देने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलता है।

Gate परीक्षा एक वर्ष में कितनी बार होता है?

Gate परीक्षा आमतौर पर एक साल में एक बार ही आयोजित की जाती है। यह परीक्षा प्रत्येक साल फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह के दौरान हो जाता है।

अच्छे IIT या NIT से MTech करने के लिए कितने अंक चाहिए Gate परीक्षा में ?

यह बात पूर्ण रूप से बताना बिल्कुल भी सही नहीं माना जा सकता है क्योंकि यह आपकी ब्रान्च और उस वर्ष के प्रश्न पत्रों पर निर्भर निर्भर करता है।

एक अनुमान

मैकेनिकल – 75+, IIT मिल जाएगा अच्छे ब्रान्च के लिए 80%, 48 से 58 तक नीचे की NIT और 60 से 70 अच्छे NIT.

इलेक्ट्रॉनिक्स – 600 रैंक तक टॉप IIT, 1000 रैंक तक नीचे की IIT,

Gate 2024

उम्मीदवार Gate 2024 के लिए विना विलंब शुल्क 29 सिंतबर तक पंजीकरण कर सकते हैं।

Gate परीक्षा 2024 में कितने छात्रों ने पंजीकरण किया है? 

Gate परीक्षा 2024 में 8 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। यह आँकड़ा पिछले साल की तुलना में 25% अधिक आवेदन है। 2023 में लगभग 6.70 लाख छात्रगण ने पंजीकरण कराया था इसमें से लगभग 5.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

Gate परीक्षा 2024 में किस-किस दिन हुआ?

3,4,10 और 11 फरवरी 2024 को हुआ।

Gate Exam syllabus –https://gate2024.iisc.ac.in/papers-and-syllabus/

Teddy Bear day 10 February latest News

Guntur Kaaram latest News

King Charles III latest News biography

World cancer day 4 February

 

Leave a Reply