Contents
फिल्मफेयर पुरस्कार पर एक्शन हिंदी फ़िल्मों का धमाका 2024 [69th]
[1] फिल्मफेयर पुरस्कार :-
प्रत्येक साल दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह भारत के हिंदी भाषा फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी उत्कृष्टता का सम्मान के लिए दिया जाता हैं । फिल्मफेयर समारोह भारत में सबसे प्रसिद्ध फिल्म कार्यक्रमों में से एक है। इसकी शुरुआत 1954 में “द टाइम्स ग्रुप“की फिल्मफेयर पत्रिका द्वारा की गई थी , उसी वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिलना शुरु हुआ। इन्हें टाइम्स ऑफ इंडिया के संपादक “क्लेयर मेंडोंका” के नाम पर “क्लेयर अवार्ड्स” या “द क्लेयर्स” के रूप में जाना जाता था और अकादमी पुरस्कारों के आधार पर तैयार किया गया था । 21 मार्च 1954 को मुंबई के मेट्रो थिएटर में आयोजित पहले पुरस्कार समारोह में केवल पांच क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किए गए:-सर्वश्रेष्ठ फिल्म , सर्वश्रेष्ठ निर्देशक , सर्वश्रेष्ठ अभिनेता , सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक।
हॉलीवुड स्टार ग्रेगरी पेक को 21 मार्च 1954 को मुंबई के मेट्रो थिएटर में पहले पुरस्कार समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोलंबो से उनकी उड़ान में देरी होने के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सके। हालाँकि, पेक ने मुंबई के वेलिंगटन क्लब में पुरस्कार रात्रि के बाद आयोजित भोज में भाग लिया।
Photo credit-Time of India
[2] फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का आगाज हो गया है:-
गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत शनिवार, 27 जनवरी को हुई, और यह आज यानी 28 जनवरी तक जारी रहेगा।
[3] फिल्मों का दबदबा 2024:-


