Skip to content

Suhani Bhatnagar died

Suhani Bhatnagar died:उपलब्धि,हाइलाइट्स,सुहानी भरनागर कौन है, आयु

सुहानी भटनागर का निधन कैसे हुआ?

Suhani Bhatnagar Died

Credit-ABP news

दंगल गर्ल से सुप्रसिद्ध सुहानी भरनागर अब हमारे बीन्च नहीं रही। 17 फरवरी 2024 को सुहानी भटनागर का निधन महज 19 वर्ष की आयु में हो गया।

मौत की वजह दरअसल पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जा रहा है। एक्सीडेंट के पश्चात् उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में गड़बड़ी उनके शरीर को दुष्प्रभावित करता रहा और धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी जमा होने लगा।

सुहानी भटनागर की उपलब्धि 

साल 2016 में रीलिज हुई आमिर खान की फिल्म “दंगल” में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने बाली सुहानी भटनागर ही थी। वे हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली थी। दुनिया उसे “दंगल गर्ल” के नाम से जानती है। छोटी उम्र में ही बड़ा नाम कमा लिया था परन्तु भगवान् को कुछ और ही मंजूर था परिणामस्वरूप मात्र 19 साल में ही दुनिया को अलविदा कर दिया शनिवार को फरीदाबाद स्थित अजरौंदा श्मशान घाट में’ उनका अंतिम संस्कार होगा।

हाइलाइट्स

  • दंगल गर्ल का 19 वर्ष की छोटी उम्र में निधन ।
  • दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज
  • दवाओं के दुष्प्रभाव से बॉडी में जमा हो गया गंदा फ्लूइड
  • नहीं रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर
  • आमिर खान की फिल्म से हुई थी मशहूर

सुहानी भरनागर कौन है? 

सुहानी भरनागर बॉलीवुड की फिल्म दंगल में मात्र 9 साल की उम्र में आमिर खान की छोटी बेटी का रोल निभाने वाली एक एक्ट्रेस है।

सुहानी के पिता ने क्या बताया ? 

सुहानी के पिता ने बताया कि इस बीमारी के बारे में दो महीने पहले पता चला। पता चलते ही सुहानी भटनागर को दिल्ली “AIIMS” में भर्ती किया गया। तुरंत “ICU” में भर्ती की गई लेकिन बीमारी इतना फैल चुका था कि लंग्स ने काम करना बंद कर दिया था। यह बीमारी शरीर के मसल्स को प्रभावित करता है। यह बीमारी इतना खतरनाक है कि पूरी दुनिया में इस बीमारी का मात्र 5 या 6 केस ही है। यह विशेषकर बच्चों के लिए खतरनाक बीमारी है। अतत: शुक्रवार शाम डॉक्टर द्वारा सुहानी को मृत घोषित कर दिया गया था।

सुहानी को शुरू से एक्टिंग का शौक था

सुहानी की माँ बताती है कि सुहानी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। साथ ही पढ़ाई में भी टॉपर रही थी। फिल्म दंगल में काम से लगभग छह माह स्कूल नहीं गयी थी। फिर भी उसने छठी कक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था।

वेबसाइट-https://en-m-wikipedia-org.translate.goog/wiki/Dangal_(film)

Guntur Kaaram latest News

Poonam Pandey passed away 1 February

Abhishek Kumar Latest News Bigg Boss

Jonas Brother latest News 2024

Introduction Taylor Swift

20 Important Facts Maldives

World cancer day 4 February

 

Leave a Reply